Site icon OmExpress

झारखंड के सीएम हेमंत के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा गिरफ्तार

ईडी ने किया मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार
एकाउंट में मिले थे करोड़ो रूपए और बेनामी संपत्ति

रिपोर्ट -अनमोल कुमार रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी अधिकारियों ने बताया कि पंकज मिश्रा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान वह सवालों का जवाब देने से बच रहे थे। पंकज मिश्रा को बुधवार को रांची की एक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है, जहां ईडी उनकी कस्टडी में लेने का अनुरोध करेगी। बता दें कि ईडी ने पिछले सप्ताह मिश्रा और उनसे जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में मिश्रा और उनसे जुड़े एक व्यक्ति दाहू यादव के 37 बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये जब्त किए थे। इसके अलावा, ईडी ने 5.34 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी भी जब्त की थी, जिसके बारे में उसने दावा किया कि यह रकम राज्य में अवैध खनन से जुड़ी थी।

Exit mobile version