Site icon OmExpress

झालावाड़ में उपद्रव के बाद पिड़ावा,भवानीमंडी में इंटरनेट बन्द,पुलिस जाप्ते तैनात

कोटा/ झालावाड़। कोटा संभाग के झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में सोमवार को एक युवक के साथ हुई मारपीट के बाद दो समुदाय के लोग आपस में टकरा गए । देर रात बेकाबू भीड़ ने पुलिस के वाहनों पर भी पत्थरबाजी की। दो आरा मशीन को आग के हवाले कर दिया। तनावपूर्ण माहौल गरमाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वहीं जिला प्रशासन लोगो से शांती और सोहार्द बनाए रखने की अपील कर रहा है।

तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी लगते ही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण किंग सिद्दू रात को ही झालावाड़ जिला मुख्यालय से गंगधार पहुंची। बिगड़ी स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिये अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।

इधर सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ अफवाह नहीं फेले इसके मध्यनज़र रातों-रात संभागीय आयुक्त केसी मीणा ने गंगधार, भवानीमंडी और पिड़ावा उपखंड के सीमा क्षेत्रों में सोमवार रात 12 बजे से अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए।

जानकारी के अनुसार सोमवार को तलावली निवासी जितेंद्र झाला, गंगधार में एक आरामशीन पर लकड़ी लेने गया था। जहां उसकी आरा मशीन संचालक सलमान से बहस हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया। बाद में आरा मशीन संचालक सलमान ने कुछ साथियों के साथ मिलकर तलावली के समीप जितेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर दी। जितेंद्र से मारपीट की सूचना कस्बे में आग की तरह फैल गई।

जितेंद्र समर्थक थाने के बाहर इकठ्ठा हो गए। पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को पकड़ा तो उनके समर्थक भी थाने के बाहर इकठ्ठा हो गए। स्थिति बिगड़ते देख एसडीएम जनकसिंह, डीएसपी ब्रज मोहन मीणा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश की। इसी दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे किसान नेता लक्ष्मण सिंह के सिर पर पत्थर लगा और वो घायल हो गए। जिन्हे चौमहला अस्पताल में भर्ती करवाया।

पथराव में पुलिस व डीएसपी की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। जिसके बाद फायरिंग की अफवाह से भीड़ आक्रोशित हो गई। गंगधार कस्बे के मल्हारगंज चौराहे सहित विभिन्न जगहों पर कुछ दुकानों, आरामशीन व गुमटीओ में आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख झालावाड़ एसपी किरण कंग सिद्धू भी झालावाड़ से अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के साथ गंगधार पहुंच गई। करीब 5-6 पुलिस थानों का जाब्ता गंगधार कस्बे में तैनात कर दिया गया। स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने लोगो शांती और सोहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Exit mobile version