Site icon OmExpress

झुंझनू मे न्यायाधीश सूद ने किया “सखी वन स्टॉप सेन्टर” का निरीक्षण


झुंझनू,(दिनेश शर्मा “अधिकारी “)। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देषानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं की सचिव न्यायाधीश श्रीमती दीक्षा सूद ने “ सखी वन स्टाॅप सेन्टर, झुंझुनूं” का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान श्रीमती सूद ने वहां की साफ-सफाई व्यवस्था, काउंसलर व अधिवक्ता की व्यवस्था, आगन्तुक रजिस्टर आदि का भी मुआयना किया गया। सचिव द्वारा रात्रि के समय वहां पर रहने वाले कर्मचारियों व काउंसलर के संबंध में जानकारी ली ताकि किसी भी समय पीड़ित/सहायता चाहने वाली महिला को सहायता प्राप्त हो सके। इसी के साथ श्रीमती सूद ने कोरोना रोकथाम हेतु वहां किये जा रहे उपायो यथा सेनेटाईजर आदि का भी जायजा लिया।

Exit mobile version