

– अवैध निर्माण करने की खुली छूट
– धौलिया गट्टे के पास अवैध निर्माण बेख़ौफ़ जारी
झुंझुनूं 19 मार्च ।(ओम स्वामी) प्रदेश की बहुचर्चित व बदनाम भ्रष्टाचार के बोझ के नीचे दबी नगर परिषद झुंझुनूं में सभी सरकारी नियम कानून कायदों को ताक में रखकर रसूख वाले प्रभाव शाली लोग खुलेआम अवैध निर्माण कर राजकोष के चपत लाखो रुपये की हर माह लगा रहे है। नगर परिषद के जिम्मेदार आला अफसर जानबूझकर अनजान बने हुए हैं।नगर परिषद में खुलेआम भ्रष्टाचार ने अंगद की तरह पांव पसार लिए है। कुछ भूमाफियों ने तो सांठ गांठ कर कॉम्प्लेक्स बनाकर बेच रहे हैं।जबकी उनके पास केवल महज खानापूर्ति के लिए आवासीय निर्माण स्वीकृति है। जबकि जबकि मार्केट बनाकर बेच रहे हैं।शहर में अवैध निर्माण के अलावा अवैध रूप से कालोनिया काटी जा रही है।पूरी तरह से कमीशन खोरी का खेल चल रहा है। यहा जेब भरो अभियान चल रहा है।गौरतलब है कि सभापति के सामने अवैध निर्माण कार्यो की जानकारी पुरी तरह से उनके पास है। फिर भी सभापति की चुप्पी के चलते उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। वही राजकोष के हानि पहुच रही है।निर्माण कार्यो से जुड़े लोग जेब भरने में लगे हुए है।


इस कांग्रेस के बोर्ड में कई जिम्मेदार सेवाभावी पार्षद भी लेकिन उनकी चुप्पी भी कोई शुभ संकेत नही है। मजे की बात तो यह है कि विपक्ष के नाम पर भाजपा के कुछ पार्षद है वो अधिकांश कांग्रेस से सांठ गांठ कर रखी है। कुछ पार्षद अवैध निर्माण कार्य करने वालो से मिले हुए है। प्राप्त खबरो के अनुसार शहर के हवाई पट्टी जयपुर मार्ग पर अवैध रूप से 6 दुकानो का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी जानकारी सभापति व नगर परिषद प्रसाशन को होने के बावजूद निर्माण का चलना गभीर जांच का विषय है। आपको बतादे पिछले भाजपा बोर्ड में नगर परिषद के तत्कालीन आयुक्त विन्यपाल, भाजपा के पार्षद मनोज कुमावत ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गये थे।सलाखों के पीछे चले गये। सत्ता का नशा उन पर भी चढ़ा था।


इतना होने के बावजूद भी भ्रष्टाचार में लिप्त लोगो मे जरा भी खोफ नही है। राजस्व से जुड़े लोग कर्मचारी जेब भरो अभियान में लगे हुए है।शहर में अवैध रूप से सैकड़ों अवैध होर्डिंग विज्ञापनों के लगे हुए है। जिससे करोडो रुपये की राजस्व को हानि पहुच रही है। कुछ दलाल व विज्ञापन एजेंसी वाले मिलकर सरकारी खजाने में सेंध मारी कर रहे है।जिम्मेदार कर्मचारी कमीशन खोरी में जुटे हुए हैं।


दुकानों,छतों,मकानों, व बिजली के खम्बो पर नगर परिषद सीमा क्षेत्र में एक हजार के करीब अवैध रूप से विज्ञापनों के होर्डिंग्स लगे हुए है। सूत्रों के अनुसार शहर के जोशियों के गट्टे के निकट मोहल्ला तुलस्यान के पास धौलिया गट्टे के निकट रसूख वाले लोग अवैध रूप से निर्माण कार्य कर सरकारी नियमो को ठेंगा दिखा रहे हैं। जो कि एक गभीरं जांच का विषय है। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर झुंझुनूं शहर में चल रहे अवैध निर्माण कार्यो को रुकवाने व राजकोष के चुना लगाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच करवाकर ठोश कार्यवाही करने की मांग की है।
