Site icon OmExpress

झुंझुनूं भाजपा कार्यालय प्रभारी जुआ खेलते गिरफ्तार

झुंझुनूं 27 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ पार्षद व झुंझुनूं भाजपा के जिला कार्यालय प्रभारी बुद्धराम सैनी सहित पांच जनो को शहर कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते हुए रंगे हाथो धर-दबोचा। कोतवाली के एसआई श्रवण कुमार ने इन जुआरियों पर कार्यवाही करते हुए नेहरू मार्केट में दबिश देकर गिरफ्तार किया। जुआरियों के कब्जे से 23,500 रुपये भी बरामद किए। गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावड़िया के कार्यालय प्रभारी बुद्धराम सैनी बहुत ही निकट के विश्वास पात्र के रूप में जाने व पहचाने जाते रहे है। भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी के पकड़े जाने से भाजपा की साख को बड़ा बट्टा लगा है।

Exit mobile version