Site icon OmExpress

टिब्बी थाना पुलिस ने थानेदार बताकर ठगी करने वाले युवक दबोचा

बीकानेर।खुद को थानेदार बताकर लाखों रूपए की ठगी का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की हैं। पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। घटना हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र की हैं।जहां पर एक युवक द्वारा खुद को थानेदार बताते हुए सिलवाला गांव के निवासी स्वराज सिंह को फोन कर पांच लाख रूपए की मांग की थी। आरोपी युवक ने फोन पर खुद को जक्शन थाने का एएसआई विनोद बताया था।पुलिस ने प्रार्थी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टाउन निवासी बबलू को गिरफ्तार कर लिया हैं। जिससे पूछताछ की जा रही हैं। वहीं पुलिस की टीम बबलू के एक साथी अजयपाल की तलाश अब भी जारी हैं। इस सम्बंध में टिब्बी थानाप्रभारी भूपसिंह ने जानकारी दी हैं।

Exit mobile version