Site icon OmExpress

टीएमसी ने ‘टी-शर्ट’ पर शाह का कार्टून बना लिखा-‘भारत का सबसे बड़ा पप्पू’

ओछी राजनीति : दुर्गा पूजा के दौरान कार्यकर्ताओं से इसका प्रचार करने को कहा
‘टी-शर्ट’ सफेद, काले, पीले समेत कई रंगों में उपलब्ध

कोलकाता : कोयला चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद अभिषेक बनर्जी ने 2 सितंबर को पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को 'भारत का सबसे बड़ा पप्पू' बताया था। इसके अगले ही दिन ही अभिषेक के रिश्तेदार अकाश बनर्जी और अदिती ज्ञाने ने सोशल मीडिया पर शाह के कार्टून और नारा लिखी 'टी-शर्ट' पहने तस्वीरें साझा की। तृणमूल कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से दुर्गा पूजा के दौरान भाजपा के अमित शाह को निशाना बनाने वाली खास 'टी-शर्ट' का अधिक से अधिक प्रचार करने को कहा है। इस 'टी-शर्ट' पर भाजपा नेता शाह के चेहरे का एक कार्टून है और लिखा है-भारत का सबसे बड़ा पप्पू'। ये 'टी-शर्ट' सफेद, काले, पीले समेत कई रंगों में उपलब्ध है। टीएमसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को इसके नए 'डिजाइन' तैयार करने और उसे करीब 300 रुपये प्रति टी शर्ट के रेट पर बेचने को कहा है।

ओ ब्रायन ने कहा कि पहले यह ‘टी-शर्ट’ केवल ऑनलाइन मिल रहीं थीं। अब इसे बाजार से भी खरीदा जा सकता है। सांसद ने कहा कि अभी इसके तीन से चार ‘डिजाइन’ मौजूद हैं और दुर्गा पूजा उत्सव तक इसके और डिजाइन आ जाएंगे। ओ ब्रायन ने खुद भी सफेद रंग की ‘टी-शर्ट’ पहने तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।
ब्रायन ने कहा कि कॉलेज छात्र और पार्टी के युवा कार्यकर्ता, जिनकी उम्र 25 साल से कम है वे ये ‘टी-शर्ट’ बना रहे हैं। इसके ‘डिजाइन’ बेहतरीन हैं। कोलकाता से दिल्ली आते समय विमान में भी ऐसी एक ‘टी-शर्ट’ पहनी थी। कांग्रेस को यह अभियान पसंद आना चाहिए। भाजपा इस शब्द से उनके नेता का उपहास उड़ाती थी। अब भाजपा के साथ ऐसा ही हो रहा है।

Exit mobile version