Site icon OmExpress

‘टीम भावना’ के साथ कार्य करने से मिलती है ऐसी सफलता-कुलपति

कृषि यंत्र परीक्षण केन्द्र के आइएसओ प्रमाण पत्र का नवीनीकरण

बीकानेर, 21 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि यंत्र एवं मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र को क्वालिटी मैनेंजमेंट सिस्टम के लिए प्राप्त आइएसओ 9001:2015 का आगामी तीन वर्षों के लिए नवीनीकरण किया गया है। मंगलवार को केन्द्र प्रभारी इंजी. विपिन लढ्ढा ने कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह को आइएसओ प्रमाण पत्र सौंपा।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि यह केन्द्र, विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण इकाई है। इसके आइएसओ प्रमाण पत्र का नवीनीकरण सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि ‘टीम भावना’ के साथ कार्य करने से ऐसी सफलता मिलती है। केन्द्र के सभी कार्मिक यह ऊर्जा बनाए रखें। इंजी. लढ्ढा ने बताया कि दिसम्बर 2016 में आइएसओ के सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद यह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। वर्तमान में दिसम्बर 2022 तक यह नवीनीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ऐसे दो कृषि यंत्र एवं मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र हैं। इस केन्द्र द्वारा राजस्थान, पंजाब, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों के कृषि यंत्रों का परीक्षण किया जाता है। इस दौरान वित्त नियंत्रक बी. एल. सर्वा भी मौजूद रहे।

Exit mobile version