Site icon OmExpress

टीम रांका ने मन की बात’ का देखा प्रसारण

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के 65वें भाग में एक बार फिर से देशवासियों को संबोधित किया। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि रविवार को मन की बात का प्रसारण कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि इस बार मन की बात के माध्यम से पीएम मोदी ने संदेश दिया है कि भारत अब अनलॉक हो चुका है। धीरे-धीरे उद्योग-धंधे ट्रेन व अर्थव्यवस्था सुधरेगी। अब हमें और भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि इस दौरान संजय स्वामी, प्रणव भोजक, महेश छींपा, नरेन्द्र भादाणी, लक्ष्मण चौधरी, राजूराम जाट, मिथुनदास आदि ने पीएम मोदी की मन की बात का प्रसारण सुना।

Exit mobile version