Site icon OmExpress

टी-20, वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित-शमी को आराम, बुमराह-धवन की वापसी

भारतीय टीम ने साल 2019 का अंत वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के साथ किया है। अब उसकी निगाह जनवरी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घेरलू सीरीज पर है। विराट की अगुवाई में टीम अब नए साल का जश्न दोनों सीरीज जीतकर मनाना चाहेगी।

इसी कड़ी में अगले महीने जनवरी में होने वाली श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतने ही वनडे की सीरीज के लिए भारतीय टीम को घोषणा कर दी गई है। चोट की वजह से कुछ महीनों से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। उनके अलावा शिखर धवन की भी वापसी हुई है। दोनों ही खिलाड़ी श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दोनों के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे।

वहीं रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। टीम के चयन के लिए सोमवार को मौजूदा चयन समिति ने अपनी अंतिम बैठक की।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज

भारतीय टीम नए साल की शुरुआत श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी के साथ करेगी। जनवरी में होने वाली सीरीज में टीम इंडिया पहले श्रीलंका के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया पांच, सात और दस जनवरी को गुवाहाटी, इंदौर और पुणे में टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद 14, 17 और 19 जनवरी को मुंबई, राजकोट और बेंगलुरु में वनडे मैच खेलेगी।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम:

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन।

भारत बनाम श्रीलंका टी-20 सीरीज शेड्यूल:

पहला टी-20 मैच- 5 जनवरी- बांसवाड़ा क्रिकेट स्टेडियम- गुवाहाटी

दूसरा टी-20 मैच- 7 जनवरी- होल्कर क्रिकेट स्टेडियम- इंदौर

तीसरा टी-20 मैच- 10 जनवरी- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम- पुणे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय वनडे टीम:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेद्र चहल, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शेड्यूल:

पहला वनडे मैच- 14 जनवरी- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

दूसरा वनडे मैच- 17 जनवरी- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट

तीसरा वनडे मैच- 19 जनवरी- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु।

Exit mobile version