Site icon OmExpress

टैंट व्यवसाइयों ने दी नरेंद्र कोचर को श्रद्धांजलि

बीकानेर। जिला टैंट व्यवसाय वेलफेयर समिति बीकानेर ने सोमवार को लक्ष्मीपति पैलेस में कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए समिति के सरंक्षक नरेन्द्र कोचर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा ने कहा कोचर सरल और सादगी से भरे व्यक्तिव धनी थे।

उन्होंने टैंट व्यवसायी संगठन को हमेशा अपना मार्गदर्शन दिया था। उनके असामयिक निधन पर सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी उनके दिखलाए मार्ग पर चलकर संगठन को आगे चलकर बढ़ना होगा। राजेन्द्र चौधरी ने बताया इस अवसर पर सरंक्षक डी. पी. पच्चिसिया, उपाध्यक्ष बुलाकी चौधरी लोकेश चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव मदनलाल पुरोहित, धर्मवीर नाहटा पत्रकार ओम दैया आदि ने विचार प्रकट कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Exit mobile version