Site icon OmExpress

टोल कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

बीकानेर /जामसर टोल प्लाजा पर मंगलवार को फास्टैग को लेकर बस चालक और टोल कर्मियों के बीच हुई झड़प को लेकर लूनकरणसर विधायक सुमित गोदारा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक व जिला कलक्टर से मिला और मारपीट करने वाले टोल कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। एसपी को सौंपे ज्ञापन में गोदारा ने पुलिस पर भी टोल कर्मियों का सहयोग करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया कि जामसर, हरियासर व सालासर टोल नाकों पर भारी अव्यवस्थाओं का आलम है जिससे आये दिन आमजन के साथ र्दुव्यवहार व मारपीट की घटनाए हो रही है। मंगलवार को जामसर टोल नाके पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां टोल कर्मियों ने बस चालक व सवारियों के साथ मारपीट की। जिससे पूरे क्षेत्र में आमजन में टोल कर्मचारियों के कारण भय का वातावरण बन चुका है।
गोदारा ने बताया कि इन मारपीट की घटनाओं से लगता है कि कंपनी द्वारा कर्मचारी न बैठाकर टोल पर अपराधी प्रवृति के व्यक्ति बिठा रखे है जो कि पुरुषों के साथ ही नहीं बल्कि महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार करते है।

उन्होंने बताया कि पुलिस भी आमजन का साथ ने देकर टोल कंपनी का सहयोग करती है जिससे आमजन में जिला प्रशासन के प्रति भंयकर आक्रोश है। ऐसे में अधिकारियों व कर्मचारियों को वहां से हटाया जाए। साथ ही बताया कि प्रत्येक टोल कर्मचारी का पुलिस वैरिफिकेशन हाना चाहिए क्योंकि टोल कंपनी रोज नये-नये लड़के लाती है कहीं कोई अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति तो नहीं है। उन्होंने बताया कि टोल कर्मियों के इस व्यवहार से प्रतीत होता है कि टोल पर अपराधी प्रवृति के लोग काम कर रहे है। गोदारा ने बताया कि आगामी दस दिन के समय में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ व कर्मचारियों पर कार्यवाही नहीं की गई तो मजबूरन जामसर टोल नाके पर हाइवे जाम किया जाएगा।

. लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने जिला पुलिस अधीक्षक से कहा कि टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को रखा जाए जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़े व अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो पर अंकुश लगे । विधायक गोदारा ने पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर से कहा की टोल नाकों पर जो अपराधिक प्रवृत्ति के लोग बैठे हैं उनको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक ने विधायक गोदारा जी के सामने c o से बात की वह टोल कर्मियों क़े वेरिफिकेशन व ड्रेस कोड के बारे में बात की । शिष्टमंडल में विधायक सुमित गोदारा के साथ मंडल अध्यक्ष श्री रामनिवास कसँवा ,लाल नाथ जी ,पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट जगदीश मेघवाल ,सिकंदर खाँ ,सुलेमान दाउद सर मिश्री खा ,किशन गोदारा ,जालूराम गाट, लेखराम जी मालासर , पंचायत समिति सदस्य मनीराम गोदारा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Exit mobile version