Site icon OmExpress

टोल प्लाजा पर थरमल स्केनर मशीन से तापमान जांच कर किया सेनेटाइज

अशोक झोरड़, लूणकरणसरसरकार की कोरोना वायरस से जारी लड़ाई में अपनी अहम भूमिका के रूप में लूणकरणसर में भांडेरा टोल प्लाजा भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को प्लाजा पर थरमल स्केनर मशीन खरीद कर गाड़ी में आने जाने वाले यात्रियों, ड्राइवरों व कन्डेक्टरो को मशीन द्वारा तापमान जांच कर सेनेटाइजर से सेनेटाइज करवाया गया। टोल प्लाजा को सेनेटाइजर किया गया। टोल कम्पनी के जनरल मैनेजर कर्नल एम एल रणवा ने बताया कि इस महामारी से जो जंग आज लडी जा रही है, वह सब सरकार की अकेले की जिम्मेदारी नहीं है।हमने भी इसमें सरकार का जितना सहयोग हो करना चाहिए। टोल प्लाजा के मैनेजर अखिलेश ने कहा कि प्लाजा के सभी कर्मचारियों को मास्क व दस्ताने वितरण किए गए है तथा टोल प्लाजा की एम्बुलेंस को प्रतिदिन सेनेटाइजर किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर चढ़ने वाले कर्मचारी का इंसुलेशन थर्मामीटर से कर्मचारी का तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है।

Exit mobile version