गुरुग्राम। सुशांत लोक स्थित ट्रैफिक टावर में कंट्रोल रूम प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने से पुलिस महकमे के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक हैरान हैं। रविवार सुबह सूचना मिलते ही सभी स्तब्ध रह गए। किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उन्होंने आत्महत्या क्यों की? कभी भी काम के दौरान उनके चेहरे पर किसी ने तनाव नहीं देखा। सभी के साथ उनके संबंध बेहतर थे।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने की आत्महत्या पुलिस महकमे के अधिकारी व कर्मी सभी हैरान

