Site icon OmExpress

डकैत केशव गुर्जर को कारतूस, खाद्य सामग्री सप्लाई करने वाले मुकेश गुर्जर व गब्बर गिरफ्तार

-:गब्बर पकड़ा गया धौलपुर में

धौलपुर ,15 जून- ओम एक्सप्रेस
जिले में चलाए जा रहे ‘दस्यु मुक्त डांग, दस्यु मुक्त बीहड़’ अभियान के अन्तर्गत योगेन्द्र सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर बाडी ने मय जाब्ता एवं डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम धौलपुर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुख्यात ईनामी डकैत केशव गुर्जर को कारतूस, खाद्य सामग्री सप्लाई करने एवं शरण देने वाले उसके भाई मुकेश व गब्बर उर्फ छोटू पुत्रगण माधो सिंह जातिगण गुर्जर निवासीगण टपुआ सायपुर थाना बसईडांग जिला धौलपुर को कारतूस व अन्य खाद्य सामग्री ले जाते हुए अमोलपुरा/कुआखेडा के जंगलों से गिरफ्तार किया है।

जिनके विरुद्ध थाना सदर बाडी पर डकैतों को शरण देने, आर्म्स एक्ट एवं 11 आरडीए एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार मुल्जिमानों से डकैत केशव गुर्जर के ठिकानों व अन्य साथियों के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ कराई जा रही है।

Exit mobile version