

बीकानेर, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शनिवार को राजकीय डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में गुरूवार को महाभ्यास किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुनीता चैधरी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, यूआईटी सचिव मेघराज सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील कुमार सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।


अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ने स्टेडियम में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में सुरक्षा, बेरिकेटिंग, सफाई, विद्युत एवं पेयजल तथा कोरोना एडवाइजरी की पूरी अनुपालना करवाने के निर्देश दिए।
