बीकानेर 20 नवम्बर 2020 । जिले में कोरोना की चैन टूटने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना कोरोना संक्रमित केस सामने आ रहे है जिससे बीकानेर में कोरोना की चैन तोड़ना मुश्किल हो गया है। हमें प्राप्त सूची के अनुसार बीकानेर में शुक्रवार को 221 कोरोना पाॅजिटिव केस मिले है। जबकि वास्तविकता में इससे भी ज्यादा हो सकते है। इधर सीएमएचओ डाॅ. बी.एल. मीणा ने शुक्रवार को 109 कोरोना पाॅजिटिव के मरीज मिलने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 1640 जनों के सैम्पलों की जांच हुई। बीकानेर में अब तक कुल 27388 कोरोना रोगी मिल चुके है। बीकानेर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित रोगी मिल रहे है।
डाॅ. बी.एल. मीणा ने शुक्रवार को 109 कोरोना पाॅजिटिव के मरीज मिलने की घोषणा की..

