Site icon OmExpress

डा. सुकुमार कश्यप, सीएमचओ बीकानेर का तबादला

बीकानेर , 21 मई। बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ सुकुमार कश्यप का स्थानांतरण जयपुर कर दिया गया है। ज्ञात रहे की अभी कुछ माह पहले ही नागौर से बीकानेर आये थे। मीडिया पर अभी पिछले कुछ दिनों से अपनी खबरों में इस बात का जिक्र कर रहा था की कोवीड प्रबंधन गड़बड़ा रहा है सूत्रों के नुसार बीकानेर के प्रभारी मंत्री गोविंद डोटासराय के सामने भी कश्यप की शिकायतें सामने आयी थी। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर भी इनसे सन्तुष्ट नहीं थे और आम जनता की तो क्या मीडियकर्मियों के फोन भी नहीं उठाते थे। बहरहाल उनके स्थानांतरण आदेश में लिखा गया है कि डा. सुकुमार कश्यप, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीकानेर को कोविड- 19 के समुचित उपचार एवं प्रबन्धन के लिए आर. यू. एच. एस. अस्पताल, जयपुर में कार्य व्यवस्था के अन्तर्गत अग्रिम आदेशों तुरन्त प्रभाव से लगाया जाता है।

Exit mobile version