जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक व उपनिदेशक (कृषि विस्तार) कैलाश चौधरी ने बुधवार को दो किसान प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डिग्गी निर्माण की लॉटरी निकाली।
उप निदेशक चौधरी ने बताया कि जिले में कुल 3 हजार 654 किसानों ने डिग्गी निर्माण के लिए आवेदन किए थे। इनमें सहायक निदेशक कृषि छत्तरगढ़ को 2 हजार 838 और सहायक निदेशक कृषि बीकानेर को 816 किसानों ने ई-मित्र के माध्यम से डिग्गी निर्माण के लिए आवेदन किए थे। उन्होंने बताया कि लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण डिग्गी निर्माण के लिए लॉटरी निकालनी पड़़ी।
इस अवसर पर सहायक निदेशक कृषि राम किशोर मेहरा, सहायक निदेशक कृषि छत्तरगढ़ कैलाश शर्मा, कृषि अधिकारी भैंरा राम गोदारा, सुभाष विश्नोई, मुकेश गहलोत, सांख्यिकी अधिकारी श्याम सुन्दर अग्रवाल व किसान प्रतिनिधि सहीराम गोदारा व एन.आर.दावां उपस्थित थे।——-
डिग्गी निर्माण कार्यक्रम के तहत लॉटरी के माध्यम से डिग्गी का आवंटन

