बीकानेर।बीकानेर जिले के आईजीएनपी क्षेत्र के 1 हजार किसानों को 32 करोड़ 60 लाख रूपए एवं नाॅन-आईजीएनपी क्षेत्र के 454 किसानों को 8 करोड़ 70 लाख रूपए का होगा अनुदान भुगतान*
जयपुर, 9 मार्च। राज्य सरकार ने केन्द्रीय अंश नहीं मिलने से तीन जिलों में डिग्गी निर्माण का अटका लम्बित भुगतान करने के लिए 92 करोड़ रूपए जारी किए है। इससे करीब 4 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं बीकानेर जिलों में किसानों ने डिग्गियों का निर्माण कराया था, जिन पर 50 फीसदी अनुदान एवं 25 प्रतिशत टाॅप अप राशि देने का प्रावधान था। अनुदान की केन्द्रीय अंश के रूप में मिलने वाली 60 प्रतिशत राशि नहीं मिलने से किसानों का भुगतान अटक गया था।
डिग्गी निर्माण के लम्बित अनुदान भुगतान के लिए 92 करोड़ रूपए जारी

