Site icon OmExpress

डीसी व एसपी ने लॉकडाऊन की स्थिति का लिया जायजा

– शैल्टर होम व कंवारेंटाइन सेंटर का भी किया निरीक्षण
हर्षित सैनी
रोहतक, । उपायुक्त आरएस वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने आज सायं जिला के अलग-अलग स्थानों का दौरा करके लोकडाऊन की स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन द्वारा जारी किए गए विभिन्न आदेशों के क्रियान्वयन को भी देखा।
उपायुक्त ने दयानंद मठ में बनाए गए प्रवासी मजदूरों के शेल्टर होम का भी निरीक्षण किया और वहां पर मजदूरों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मजदूरों ने बताया कि वे प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं से संतुष्ट है। उन्हें समय पर खाना, चाय व फल आदि मिल रहे हैं।
डीसी व एसपी ने शिव पंजाबी धर्मशाला तथा ब्राह्मणवास आयुर्वेद कॉलेज में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया। इसके साथ-साथ उपायुक्त ने गांव ब्राह्मणवास, जसिया, सांघी, खिड़वाली, टिटौली व सुंदरपुर आदि गांव में किए जा रहे सर्वे के कार्य के बारे में भी रिपोर्ट प्राप्त की।

Exit mobile version