Site icon OmExpress

डूंगर काॅलेज के शिक्षक आज करेगें विरोध प्रदर्शन

बीकानेर 30 जुलाई। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राध्यापक शुक्रवार को काॅलेज प्रांगण में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगें। रूक्टा के महामंत्री डाॅ. विजय ऐरी ने बताया कि केन्द्रीय कार्यकारिणी एवं एआईफुक्टो के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया जावेगा। डाॅ. ऐरी ने कहा कि केन्द्र सरकार की एडवायजरी के अनुसार सभी शिक्षण संस्थानों को 31अगस्त तक बंद करने तथा किसी भी परीक्षा के आयोजन नहीं किये जाने का निर्देश है इसके बावजूद राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में प्रतियोगी परीक्षायें आयोजित की जा रही हैं जो कि बिल्कुल गलत है।
उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई शिक्षा नीति भी निजीकरण को बढ़ावा देने वाली तथा समाज में वर्ग विभेद उत्पन्न करने वाली है। इकाई सचिव डाॅ. मोहम्मद हुसैन ने बताया कि संगठन के आह्वान पर 31 जुलाई को प्रातः
11.30 बजे महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुए निदेशक काॅलेज शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री को प्राचार्य के माध्यम से मांग पत्र भी प्रस्तुत किया जावेगा ।

Exit mobile version