Site icon OmExpress

डूंगर काॅलेज में आज महिला दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम

बीकानेर।महाविद्यालय का महिला प्रकोष्ठ निभाएगा महत्ती भूमिका प्रातः 11 बजे होगी महिलाओं से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता दोपहर एक बजे डूंगर काॅलेज के कन्या छात्रावास में प्रतिष्ठित रजनी हाॅस्पीटल की डाॅ. रजनी दरगड़ देंगी अपनी सेवाएं। काॅलेज की छात्राओं का होगा स्वास्थ्य परीक्षण।
शाम को तीन बजे कन्या छात्रावास में तेरापंथ महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती शांता भूरा भेंट करेंगी दो सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें। इसके तुरन्त पश्चात महिला सशक्तिकरण पर होगी विशेष परिचर्चा।
साथ ही प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह के कर कमलों से होगा जल संरक्षण संबंधी पोस्टर का विमोचन।

Exit mobile version