Site icon OmExpress

डूंगर काॅेलेज द्वारा किया गया निःशुल्क मास्क वितरण

बीकानेर 24 दिसम्बर। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा गुरूवार को जयनारायण व्यास सर्किल पर निशुल्क मास्क वितरण ंकिया गया। प्राचार्य डाॅ. जी.पी. सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की निशुल्क मास्क वितरण योजना के तहत डूंगर काॅलेज को जय नारायण व्यास सर्किल के आस पास मास्क वितरण का जिम्मा सौंपा गया था। डाॅ. सिंह ने बताया कि मास्क वितरण के दौरान बड़ी संख्या में संकाय सदस्य, छात्र संघ अध्यक्ष श्री कृष्ण गोदारा, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने बेहद सक्रिय भूमिका निभाई।

उन्होनें कहा कि व्यास सर्किल पर गरीब मजूदर, श्रमिक एवं विभिन्न नागरिकों को लगभग 500 से भी अधिक मास्क वितरित किये गये। प्राचार्य डाॅ. सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं छात्र संगठन समय-समय पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा घोषित कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान डाॅ. ए.के.यादव, डाॅ. सुषमा जैन, डाॅ. मुकुन्द नारायण पुरोहित, डाॅ. दीप्ति श्रीवास्तव, डाॅ. मीरा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version