Site icon OmExpress

डूंगर कॉलेज में उपभोक्ता जागरूकता रैली


बीकानेर, ।राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को राजकीय डूँगर महाविद्यालय, बीकानेर के उपभोक्ता क्लब के तत्वावधान में क्लब प्रभारी डॉ. सुषमा शर्मा सोनी, डॉ. ललित कुमार वर्मा, डाॅ. सीताराम चाहलिया ,ओमप्रकाश बाना के नेतृत्व में उपभोक्ता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जी. पी. सिंह द्वारा सम्बोधित करते हुए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. राजकुमार ठठेरा द्वारा छात्रों को उपभोक्ता अधिकारों के बारे में बताया।
रैली महाविद्यालय मुख्य परिसर से प्रा२म्भ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए छात्रो द्वारा नारों व बैनर के माध्यम से उपभोक्ता को जागरूक किया गया।

Exit mobile version