Site icon OmExpress

डूंगर कॉेलेज में अतिथि भाषा कार्यक्रम सम्पन्न

बीकोनर। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों कौशल विकास हेतु ;ल्म्ैद्ध कार्यक्रमान्तर्गत विदेशी भाषा सिखाऐं जाने के लिए अतिथि भाषा परियोजना का एक दिवसीय आयुखीकरण कार्यक्रम डूंगर महाविद्यालय में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मैकग्रॉ हिल एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के शरद खण्डेलवाल ने छात्र छात्राओं को विदेशी भाषा सीखने के 90 दिवसीय कोर्स की रूप रेखा दी।

प्राचार्य प्रो. एन.के. व्यास ने छात्रों को इसमें भाग लेने हेतु प्रेरित किया तथा उपाचार्य प्रो. सतीश कौशिक ने छात्रों के उत्साह की प्रशंसा की एवं उनको सरकार द्वारा छात्रों के लिए की गई इस तरह की पहल में अधिक से अधिक भाग लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल करने हेतु प्रेरित किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनू शिवा ने किया।

Exit mobile version