Site icon OmExpress

डेगाना के गांव हिम्मनगर में श्री श्री 1008 श्री मेघनाथजी आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा समारोह, 21 से

नवीन शिखर अनावरण व कलश चढ़ावा आयोजन होंगे

बीकानेर से संत योगी श्री शिवसत्यनाथजी महाराज भी करेंगे शिरकत

बीकानेर। नागौर जिले के डेगाना तहसील के गांव हिम्मनगर स्थित श्री श्री 1008 श्री मेघनाथजी आश्रम में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान कथा, शिव मंदिर के शिखर जीर्णोद्धार व कलश स्थापना ध्वजारोहण एवं नानी बाई का मायरा आदि के संगीतमय मंगलमय आयोजन 21 अप्रेल से होंगे। कथावाचक श्रीश्री परमश्रदेद्धय गोरधनदासजी रामस्नेही महाराज होंगे। कार्यक्रम में जिन महंतों, अधिष्ठाताओं का परम् सान्निध्य एवं आशीर्वाद मिलेगा उनमें बीकानेर के श्री नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता योगी श्री शिवसत्यनाथजी महाराज, मंगलनाथजी महाराज बड़ा आसन राता ढूंढा, कैलाशनाथ जी महाराज श्री चिडिय़ानाथजी का आसन पलासनी, जोधपुर, गंगानाथजी महाराज श्री भैरवनाथजी का अखाड़ा सिरे मंदिर जालौर, कैलाशनाथ जी महाराज भला सरिया-ओसियां-जोधपुर, गणेशनाथजी महाराज ताऊसर-नागौर सहित अमीनाथजी महाराज विजयनगर, महंत धनियानाथजी महाराज जैसलमेर, महंत जगन्नाथजी महाराज रामदेवरा, महंत स्वरुपनाथजी महाराज गोरखधूणा मांझवास, बालकनाथजी महाराज भंवरीया डावोली खाटू, हंसनाथजी महाराज मूंडसर, देवनाथजी महाराज कुकणिया बेरासर, गोविंदनाथजी महाराज कुचोर, बिलासनाथजी महाराज श्री चैननाथजी का धूणा, बीकानेर, ओमनाथजी महाराज श्री बलेश्वर मठ, बीकानेर, भावनाथजी महाराज कानासर फांटा, बीकानेर, नरेंद्रनाथजी महाराज गौरक्षकुटिया, बीकानेर शामिल है।

Exit mobile version