Site icon OmExpress

डॉक्टर्स डे पर डॉ. गुप्ता का किया सम्मान

बीकानेर , (कविता कंवर राठौड़) शिवबाड़ी स्थित महिला स्वयं विकास संगठन के सदस्यों द्वारा डॉक्टर्स डे पर डॉ.अर्पिता गुप्ता का सम्मान किया गया।
संस्थान की अध्यक्ष सुमन बारासा ने कहा पैथोलॉजी के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ डॉ. अर्पिता गुप्ता अपने एनजीओ द्वारा बीकानेर शहर की कच्ची बस्तियों व आस-पास के गांव में महिलाओं व बच्चों के लिए समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता कैंप भी लगाती है| संस्थान के सचिव दीपक बारासा ने बताया महामारी के समय पर भी डॉ. गुप्ता द्वारा निःशुल्क मास्क व सेनेटरी नैपकिन वितरण के साथ अपनी लैब में रियायती दरों पर जरूरतमंद लोगो की जांच की भी व्यवस्था की गई ।
रमेश सियोता ने डॉ. गुप्ता द्वारा निजी स्तर पर किये जा रहे सेवा कार्यो की प्रशंसा करी ।

संस्थान के सभी सदस्यों द्वारा शाल उढ़ाकर,माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेट कर उनका सम्मान किया व समाज के प्रति नि:स्वार्थ सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन मे
शोभा खोखर,वर्षा सुखराडिया, मनोहर कुमार,शांता देवी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Exit mobile version