Site icon OmExpress

डॉक्टर सुरुचि गोस्वामी को किया जाएगा ओम एक्सप्रेस एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित

जयपुर।स्वतंत्र पत्रकार और वास्तु सलाहकार डॉ सुरुचि गोस्वामी का जन्म जून 1976 में राजस्थान के जयपुर जिले में हुआ।आपने अपनी शिक्षा स्नातक अधिस्नातक एवं हिंदी पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, से प्राप्त की ।
बचपन से ही डॉ सुरुचि को पत्रकारिता आध्यात्म, वास्तु और साहित्य में रुचि रही है। आपने आध्यात्म और वास्तु ज्ञान द्वारा मार्गदर्शन देकर कई परिवारों को उनकी खुशियां लौटाई हैं।
आपने कई वर्षों तक महाविद्यालय में शिक्षण कार्य करने के अलावा युवाओं को रोजगार प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन भी दिया। आप हिंदी की जानी मानी लेखिका हैं । आपकी अनेको पुस्तकें , विशेषकर बाल साहित्य प्रकाशित है एवं बाजार में उपलब्ध है।आप आकाशवाणी से भी वार्ताओं के जरिये समय समय पर जुड़ी रही हैं । देश की जानी मानी पत्र -पत्रिकाओं के लिए आपने लेखन कार्य किया।
राजस्थान के प्रसिद्ध टी वी चैनल ई टी वी राजस्थान के सीरियल दस्ताने -जुर्म के लिये 2 वर्ष तक स्क्रिप्ट लेखन भी किया। वर्तमान में आप स्वतंत्र पत्रकारिता और वास्तु संबंधी लेखन कार्य कर रही हैं।
आपका विवाह वर्ष 1998 में बीकानेर मूल के श्री दीपक गोस्वामी के साथ हुआ जो कि राजस्थान के जाने माने वरिष्ठ पत्रकारों में अपना स्थान रखते हैं और ज्योतिषशास्त्री एवं श्रीमद्भगवतगीता के ज्ञाता हैं । श्री दीपक गोस्वामी एवं डॉ सुरुचि गोस्वामी ने मिलकर आध्यात्म के सम्पूर्ण ज्ञानदर्शन के लिए कुछ ही समय में सबके प्रिय बन चुके आध्यात्म केंद्र “ज्ञानम” की स्थापना की है।

Exit mobile version