Site icon OmExpress

डॉ कल्ला ने जगन्नाथ मन्दिर में दर्शन कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना

बीकानेर।ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को पुरानी जेल रोड स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन किए। यहां आयोजित परम्परागत भोग उत्सव में भागीदारी निभाई तथा पूजा-आरती करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पुजारी देवकिशन पांडे, अनिल सोनी ‘ झूमरसा ‘देवाशीष पांडे, सुनील कुमार सोनी, महावीर चारण, अनिल सोनी, विनोद भोजक, सोनुराज आसुदानी, गोविन्द कच्छावा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version