Site icon OmExpress

डॉ तनवीर मालावत हॉस्पिटल में वर्ल्ड हार्ट डे पर एक जन जागरण कार्यक्रम आयोजित होगा

बीकानेर,डॉक्टर तनवीर मालावत हॉस्पिटल, रानी बाजार, आज 29 सितम्बर 2021 को हॉस्पिटल प्रांगण में वर्ल्ड हार्ट डे पर एक जन जागरण कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा हैं । प्रोग्राम का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया हैं । जिसमे डॉक्टर तनवीर मालावत हॉस्पिटल के हृदय विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेंद्र पूनिया हार्ट से संबंधित जरूरी जानकारियां देंगे और लोगो की हार्ट से संबंधित समस्यायों का निदान करेंगे । डॉक्टर तनवीर मालावत अस्पताल हमेशा से ही अपनी गुणवत्ता, कसौटी व सेवाओं पर खरा उतरा हैं । हॉस्पिटल का उद्देश्य व्यापार नही, जन कल्याण हैं ।

इस प्रोग्राम की मुख्य अतिथि माननीय महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित होंगी ।
यह जानकारी डीटीएम अस्पताल की जनरल मैनेजर डॉक्टर मोनिका नैन ने दी । डॉक्टर मोनिका नैन ने आमजन से अपील की हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रोग्राम में भागीदारी करे, ताकि हार्ट से संबंधित जानकारी सभी तक पहुंच सके ।

Exit mobile version