Site icon OmExpress

डॉ. नन्द किशोर पुरोहित को भारत में IAF (USA) के “ब्रांड एम्बेसडर” नियुक्त

बीकानेर 22 जून- ओम एक्सप्रेस प्रख्यात ज्योतिषि डॉ. नन्द किशोर पुरोहित को भारत में इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी एसोसिएशन यूएसए का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।

इंटरनेशनल एस्ट्रोलोजी फैडरेशन फ्लोरिडा अमेरिका ने बीकानेर के विश्वविख्यात भृगु ज्योतिषाचार्य पूर्व मंत्रीउत्तराखंडसरकार व द फोरकास्ट हाउस के निदेशक डॉ नन्द किशोर पुरोहित को भारत में फेडरेशन का “ब्रांड एम्बेसडर” नियुक्त किया हैं ।

डॉ. नन्द किशोर पुरोहित को पिछले साल से चल रही वेबनार में उनके द्वारा किये गए अनुसंधान परक कार्यों के आधार पर ये फैसला लिया गया ।

डॉ. पुरोहित के जून 2019 में कोरोना के विषय पर दुनिया के हालात व इसके बाद आने वाले आर्थिक हालातो पर विशेष कार्यो को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोलोजी फैडरेशन के प्रेसिडेंट पेगी विलमोट बेकर व चेयरवुमन श्रीमती डोलोरेस व भारत में फेडरेशनके उपनिदेशक प्रदीप कुमार ने इस नियुक्ति का अनुमोदन किया।

डॉ. पुरोहित को ब्रांड एम्बेसडर का सर्टिफिकेट भेजा गया है ।

Exit mobile version