Site icon OmExpress

डॉ. बी. डी. कल्ला ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री से मिल जनसमस्याओं पर चर्चा की

बीकानेर।औद्योगिक वाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के सदस्य रमेशकुमार अग्रवाल ( कालू) ने बीकानेर में आ रही जनता की समस्याओं के बारे में डॉ. बी.डी. कल्ला साहब से चर्चा की। मंत्री ने अग्रवाल को बताया कि चाहे पानी की समस्या हो या कोरोना महामारी की समस्या हो या ऑक्सीजन सिलेण्डर की समस्या हो या फिर हॉस्पीटल की व्यवस्था की समस्या हो इन सभी समस्याओं पर राज्य सरकार ध्यान देकर समस्याओं का समाधान करने में जुटी हुई है।

मंत्री ने बताया कि पानी की समस्या नहर बन्दी के कारण हमेशा आती है इस बार भी आई। बीकानेर की जनता को पानी की समस्या ना हो इसलिए वे खुद पिछले कई दिनों से बीकानेर में रहकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर खुद पानी की आपूर्ति पर ध्यान दे रहे हैं। सरकारी टैंकरों द्वारा पानी बीकानेर के हर कोने में पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है कि बीकानेर की जनता को पानी की परेशानी ना हो इसी तरह हॉस्पीटल में ऑक्सीजन की सतत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मंत्रीजी ने बताया कि महामारी के इस संकट में बीकानेर की जनता की समस्याओं के निवारण में प्रतिबद्धता से लगे हुए हैं। इस चर्चा के दरम्यान कोरोना राहत कोष के संस्थापक महेन्द्र कल्ला, राजीव यूथ कल्ब के अध्यक्ष अनिल कल्ला व हेमचन्द पुरोहित, सुरेश व्यास, उपेन्द्र श्रीमाली उपस्थित थे।

Exit mobile version