Site icon OmExpress

डॉ मेघना बनी हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की बीकानेर उपाध्यक्ष


बीकानेर /महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की डॉ मेघना शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्वयं सेवी संगठन हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, राजस्थान राज्य की बीकानेर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। संस्था के राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य ने बताया कि इस संगठन द्वारा देश के बालक बालिकाओं एवं युवाओं का चहुंमुखी विकास कर उन्हें सुनागरिकता का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसने वे स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय के उपयोगी सदस्य बन सकें।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह ने डॉ मेघना को बधाई दी।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर धीरज कुमार शर्मा स्काउट, डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर प्रियंका गुप्ता गाइड, डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, कमलकांत शर्मा व संगठन की टीम के कई सदस्यों की उपस्थिति में डॉ मेघना को संगठन का स्कार्फ पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

Exit mobile version