Site icon OmExpress

तर्पण के दौरान शहीदों को दी जलांजलि.

बीकानेर, 27 सितम्बर। कर्मकाण्ड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित के शिष्य पंडित गोपाल ओझा के नेतृत्व में शुक्रवार को पितृ तर्पण के दौरान चतुर्दशी के श्राद्ध के अवसर पर धरणीधर तालाब में शहीदों को जलांजलि अर्पित की गई। पंडित ओझा ने बताया कि 28 सितम्बर शनिवार को प्रातः 4 बजे अमरेश्वर महादेव मंदिर में 51 किलो दूध से रूद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद धरणीधर तालाब में प्रातः 6ः30 बजे से हेमाद्री संकल्प, दशविधि स्नान एवं पितृ तर्पण कार्यक्रम होगा। इसके बाद अमरेश्वर महादेव मंदिर में प्रातः 10ः30 बजे भगवान विष्णु का पंचामृत अभिषेक एवं दोपहर 12ः30 बजे हवन के साथ पूर्णाहूति होगी।

Exit mobile version