Site icon OmExpress

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत!

बेनीपट्टी प्रखंड के धकजरी पंचायत के चननपुरा गांव में पसरा मातमी सन्नाटा !

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

बेनीपट्टी प्रखंड के धकजरी पंचायत के चननपुरा गांव में दो चचेरी बहन पूजा कुमारी 9 वर्ष व सोनम कुमारी 11 वर्ष की तालाब में डूबने से हुई मौत के कारण मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चननपुरा गांव के उमेश पासवान की लड़की सोनम कुमारी तथा सुधीर पासवान की लड़की पूजा कुमारी घर के बगल में जेसीबी से खोदे गए तालाब में शौच के लिए गयी थी, जहां पैर फिसलने से एक लड़की तालाब में गिर गयी। उसे बचाने के लिए दूसरी लड़की भी तालाब में जा गिरी। दो बच्चियों को एक साथ तालाब में गिरते व डूबने को देख कर तालाब किनारे खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसे सुनकर अगल-बगल के लोग दौड़ पड़े और तालाब में कूद कर डूबे बच्चों को बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों द्वारा उन्हें बेनीपट्टी पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित किया। बेनीपट्टी पुलिस द्वारा दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया। एक साथ दो बच्चियों के मौत से समूचे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Exit mobile version