Site icon OmExpress

तिरंगा हमारी शान : सत्संग कर शहीदों का किया स्मरण


बीकानेर (कविता कंवर राठौड़)। तिरंगा हमारी शान है, इस पर पूरा जीवन बलिदान है। यह विचार महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने रामझरोखा स्थित कैलाश धाम में आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस दौरान उपस्थित संतों ने सत्संग कर भारत को आजादी दिलाने में जो शहीद हुए उनका स्मरण किया गया। कार्यक्रम में योगी महंत रामनाथजी, योगी महंत सूरजनाथजी सुजानदेसर योगी महंत दीपकनाथजी, ओमनाथजी, शंकरपुरीजी महाराज, आशु महाराज आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version