Site icon OmExpress

तीन नकाबपोश ने नयाशहर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े सोना लुटा

बीकानेर। पिछले कुछ समय से शहर में अपराधिक घटनाओं का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आपराधिक प्रवृति के लोगों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके है कि वह दिनदहाड़े वारदातों का अंजाम देने से नहीं चूक रहे है। ऐसा ही घटना मंगलवार को नयाशहर थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें तीन नकाबपोशों ने सुनार की दुकान में लूट को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार नयाशहर क्षेत्र स्थित जम्भेश्वर नगर में घर ही सुनार का काम करने वाले आशाराम सोनी के दुकान में तीन लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर 22 ग्राम सोना लूटकर ले गए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी सिटी शैलेन्द्र सिंह, सीओ सिटी सुभाष शर्मा और थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण मौके पर पहुंचे और मौका मुआवना किया।

Exit mobile version