Site icon OmExpress

तीन महिलाओं सहित चार की मौत

बीकानेर. यहां नोखा के जसरासर गांव के पास आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चौथे व्यक्ति ने अस्पताल मे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल दो घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को गाड़ी से बाहर निकाला। साथ ही घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार, कार सवार सभी लोग हरियाणा के रहने वाले हैं। जो अपने धर्मगुरू जंभेश्वर भगवान के दर्शन करने आ रहे थे। इसी दौरान जसरासर गांव के पास हादसा हो गया।

 

फिलहाल पुलिस ने सभी मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। वहीं, परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। डीईओ सरवण थांडी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका बुगी देवी, कृष्णा व आरजू के शव जसरासर अस्पताल में रखवाया गए हैं।

Exit mobile version