Site icon OmExpress

तीन माह का बिजली बिल माफ करे सरकार-शिवसेना

बीकानेर।ओम एक्सप्रेस-शिवसेना व्यापार प्रकोष्ठ ,जिला प्रमुख बीकानेर बाबू लाल चौधरी ने माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान को पत्र लिख कर लॉक डाउन के तीन माह का बिजली बिल माफ करने का निवेदन किया है।कहा गया है कि पूरे विश्व में कोरोना जैसी महामारी चल रही है।

इसके चलते राजस्थान में भी इसका प्रभाव पड़ा है।जिससे सभी काम धंधे बंद हो रखे है।उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रशासन की छवि को ध्यान में रखते हुए जनता हित में फैसले लेने की बात कही है।

Exit mobile version