रिपोर्ट – अनिल सर – पुष्कर

– तेली साहू समाज ब्यावर खेड़ा की धर्मशाला में हुआ भव्य मंदिर का निर्माणमन्दिरो की नगरी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के पास स्थित तेली साहू समाज ब्यावर खेड़ा की धर्मशाला में आज विभिन्न धार्मिक कार्यक्रर्मो के साथ भगवान श्री राधा कृष्ण के मंदिर की स्थापना की गई जिसमें आज भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया श्री तेली साहू समाज ब्यावर खेड़ा के अध्यक्ष रितेश साहू ने बताया कि करीबन 70 साल से समाज की धर्मशाला जर्जर अवस्था में हो रखी थी ।

समाज के लोगों से चंदा इकट्ठा करके करीबन 3 वर्षों में एक करोड़ 25 लाख की लागत से इस धर्मशाला का निर्माण करवाया गया जिसमें मन्दिर का भी निर्माण किया गया ।जिसमे आज भव्य कलश यात्रा हवन पूजा अर्चना के साथ समाज के हजारों बन्धुओ के बीच भगवान राधा कृष्ण की मूर्तियों की स्थापना की गई इससे पूर्व आज सुबह पवित्र सरोबर में पूजा अर्चना करके गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें समाज की काफी संख्या में महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई।मन्दिर के पुजारी पुष्कर काका शिवजी पाराशर ओर विश्वनाथ पाराशर के सानिध्य में सभी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर रमेश साहू नैनू राम जादम माणकचंद बाबूलाल अजमेरा पिंटू साहू सुगन चन्द हलवाई पुखराज सहित काफी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।कार्यक्रम के बाद धर्मशाला और मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले समाज बंधुओं को दुपट्टा व माला पहना कर सम्मान किया गया।