Site icon OmExpress

तुलसी पूजन दिवस पर पौधों का किया वितरण

श्रीगंगानगर,25 दिसंबर। तुलसी पूजन दिवस के शुभ अवसर पर मोबाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को तुलसी के पौधों का वितरण गांधी चौक पर किया गया । जिसमे व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता सरंक्षक कृष्ण मील रमेश मक्कड़ महासचिव नरेश सेतिया मोबाइल एसोसिएशन के महासचिव विकास पासी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कालरा कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता मोंटी मनोज गुप्ता कपिल मदान नरेश धिंगडा विकास अरोड़ा प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष सोनू अनेजा एचडीबी फाइनेंस के भरत चौधरी समाजसेवी नीरज कटारिया समीर जग्गा प्रदीप तनेजा आदि मजूद रहे।। व्यापार मंडल के संरक्षक कृष्ण मील, अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, महासचिव नरेश सेतिया, प्राइवेट बस आपरेटर, यूनियन के अध्यक्ष सोनू अनेजा, समाजसेवी नीरज कटारिया,अरोड़वंश ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष रमेश मक्कड़ ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले इस पुनीत कार्य की मुग्ध कंठ से प्रशंसा की ।एसोसिएशन के महासचिव विकास पासी ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Exit mobile version