Site icon OmExpress

तूफान से छत पर गिरा नीम का पेड़

आगरा, ताज नगरी आगरा में बेमौसम हुई बरसात और तूफान के चलते मकान की छत पर नीम का पेड़ गिर गया। छत पर नीम का पेड़ गिरने से पूरे परिवार में हड़कम मच गया।मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला फतुरी का है। शाम को आए तूफान से मकान की छत पर पीपल का पेड़ गिर गया नीम का पेड़ गिरने से परिवार में हड़कंप मच गया घर में मौजूद लोग बाहर निकल आए लोगों का कहना है कि इस तूफान से नगला फतुरी में कई लोगों की छत पर रखा सामान उड़ गया। आगरा में आज तूफान से काफी नुकसान हुआ है इस तूफान से सुशील नगर में बिजली का खंबा टेड़ा हो गया। सुशील नगर की जनता ने कई बार टोरेंट पावर की हेल्पलाइन पर संपर्क करने की कोशिश की मगर संपर्क नहीं हुआ उसके बाद जनता ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।सूचना पर पहुंचे पीआरबी 10 ने जनता से जिलाधिकारी कार्यालय पर खम्बे टूटने की सूचना को दर्ज करवाने को बोला। खबर लिखे जाने तक सूचना दर्ज होने के बाद भी कै टोरेंट पावर की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। आगरा शहर में आए इस तूफान से पूरे शहर की विद्युत ववस्था गड़बड़ा गई है कई जगह पर लाइट के खंभे भी टूटे हैं। टोरेंट पावर को टीम शहर की विधुत व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयास में लगी है।

Exit mobile version