Site icon OmExpress

तेज गर्मी से बच्चे हो रहे हैं बीमार, स्कूलों का समय बदला जाए – विजयवर्गीय

जयपुर, अजमेर, कोटा बीकानेर एवम उदयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में 40 से 45 डिग्री के बीच प्रचंड तापमान के चलते के स्कूलो के विद्यार्थियों को लू लगने के साथ बुखार व उल्टी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है । परंतु इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाए गए हैं ऐसे में अभिभावक एकता आंदोलन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय ने कहां की “प्रदेश की अधिकांश निजी स्कूलों का समय प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक है ऐसे में प्रचंड गर्मी के थपेड़ों में मासूम बच्चे 2 से 3 बजे के बीच यातायात के साधनों से घर पहुंच पाते हैं, अनेक अभिभावकों से जानकारी प्राप्त हुई है कि बच्चे तेज गर्मी कारण बीमार पड़ रहे हैं अतः हम शिक्षा मंत्री से मांग करते हैं वे जिला कलेक्टरों के माध्यम से समस्त सरकारी व निजी स्कूलों को तुरंत निर्देश जारी करें कि स्कूलों का समय बदल कर प्रातः 7 बजे से 11 बजे कर दिया जाए जिससे विद्यार्थियों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिले वे स्वस्थ रहें”

Exit mobile version