Site icon OmExpress

तेज रफ्तार कार रेलगाड़ी से टकराई 3 गम्भीर रूप से घायल

बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित कानासर रेलवे क्रॉसिंग पर कार रेलगाड़ी से टकराई गई। जिसमें कार सवार तीन जने गंभीर घायल हो गये। बीछवाल एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि कानासर रेलवे क्रॉसिंग पर अलसुबह पांच बजे हुए इस हादसे में घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शर्मा ने बताया कि जोधपुर के बालासर निवासी जोधपुर से पीलीबंगा जा रहे थे कि अचानक रविवार सुबह कोटा-गंगानगर एक्सप्रेस से उनकी कार टकरा गई। जिन्हें गंभीरावस्था में पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को अस्पताल भिजवाया।

Exit mobile version