Site icon OmExpress

तेरापंथ महिला मंडल के सेवा कार्य जारी प्यूरीफायर व सिलाई मशीनें की भेंट

— कविता कंवर राठौड़
बीकानेर तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा मंगलवार को गंगाशहर के सेटेलाइट हॉस्पिटल एवं मुक्ताप्रसाद नगर के सेटेलाइट हॉस्पिटल में एक्वागार्ड वाटर प्यूरीफायर मशीन भेंट की गई।

अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि मरीजों को शुद्ध जल मिले इसी उद्देश्य से दोनों अस्पतालों में आरओ मशीन लगवाई गई है। अध्यक्ष ममता ने बताया कि दोनों आरओ मशीन हेतु जवाहरमल जतन देवी सेठिया परिवार एवं जेठमल ममोल देवी नाहटा परिवार का अर्थसहयोग रहा। मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि इस दौरान परामर्शिका शारदा डागा, उपाध्यक्ष संजू लालानी, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्या संतोष बोथरा, कोषाध्यक्ष सुमन छाजेड़, उपमंत्री मीनाक्षी आंचलिया, कंचन देवी श्यामसुखा, विजयश्री पारख, प्रवीणा बोथरा, रुचि छाजेड़, आशा रांका, शारदा छाजेड़, कन्या मंडल संयोजिका गरिमा सेठिया सह संयोजिका सोंपी डागा उपस्थित रहीं।

दो जरुरतमंद महिलाओं को दी सिलाई मशीन
अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा वंदना भारद्वाज और तारा बन्ना को दो सिलाई मशीन भेंट की गई, ताकि वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने में सक्षम हो सकें। सिलाई मशीन के लिए आर्थिक सहयोग महिला मंडल द्वारा किया गया।

Exit mobile version