Site icon OmExpress

तेरापंथ स्थापना दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर ने किए सामूहिक दर्शन

रिपोर्ट – कविता कंवर राठौड़
बीकानेर।आषाढ़ शुक्ला पूर्णिमा को 262 वें तेरापंथ स्थापना दिवस और गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर ने शांति निकेतन और तेरापंथ भवन में विराजित चारित्रात्माओं के सामूहिक रूप से दर्शन किए। शांतिनिकेतन में विराजित साध्वीश्री पावनप्रभाजी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संवर और निर्जरा धर्म की चर्चा करते हुए गुरु की महत्ता को उजागर किया।

इसी क्रम में तेरापंथ भवन में विराजित मुनि श्री शांतिकुमार जी ने महिलाओं को अधिक से अधिक स्वाध्याय तथा तप-जप करने की प्रेरणा दी।
सभी बहनों ने चातुर्मासिक पक्खी संबंधी सामूहिक खमतखामणा किए।
बहनों द्वारा गीतिका के माध्यम से अपने भावों की प्रस्तुति दी गई। तेरापंथ महिला मंडल,गंगाशहर की अध्यक्ष ममता रांका , पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य और एक्टिव साधारण सदस्य की लगभग 50 बहनों ने दर्शन लाभ लिया।

Exit mobile version