

भारत एक ऐसा देश है यहां तरह-तरह के त्योहार आपको मनाने को मिलते हैं और आए दिन आपको कहीं ना कहीं कुछ न कुछ उत्साह पूर्वक दिन बिताने को मिलता हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप त्योहार पर अपना उत्साह बनाए रखते हैं या नहीं। यदि आप त्यौहार को एक उत्सव के रूप में देखते हैं तो आपको मौका है खुशीयो के साथ रहने का, इस दिन तनाव बिल्कुल ना रखें और बड़ी जिंदादिली से परिवार के साथ खुश रहे। तरह-तरह की भोजन खाएं, घर की साफ सफाई हो, मां-बाप, सास ससुर, पति पत्नी, भाई बहन और बच्चे सभी को एक दूसरे की हां में हां रख कर खुशियों में हाथ बटाना चाहिए। जीवन बड़ा जटिल है जिंदगी भर कोई न कोई तकलीफ बनी रहती है। ये मौके आपको तकलीफ से राहत दे सकते है। यह बात भी सही है बार-बार त्यौहार आने से आपकी आर्थिक स्थिति में फर्क पड़ता है पर यदि आप संतुलित रूप से अपना बजट बनाए रखेंगे तो आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। ‘बस एक बात का सब ध्यान रखें भूलकर भी प्राइवेट कर्ज़ बिल्कुल ना लें। प्राइवेट आदमी जो आपको लोन देते हैं आपके मूलधन से कई गुना ज्यादा ब्याज ले लेते है।’व्यक्ति को अपनी हैसियत और चादर के अंदर पैर रखना चाहिये।
अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)
