Site icon OmExpress

त्रिवेणीगंज में थम नहीं रहा है राशन किरासन की कालाबाजारी….

– किरासन तेल की कीमत 60 रुपये लेने का लगाया आरोप

-एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-
सरकार के लाख दावे के बाबजूद जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड में जनवितरण प्रणाली का हाल बुरा है।ताजा प्रकरण में प्रखंड क्षेत्र के परसा गढ़ी उतर पंचायत के वार्ड के ग्रामीणों ने एसडीएम को आवेदन देकर डीलर पर राशन ,किरासन कालाबाजारी में बेचने का आरोप लगाया है। दिए ज्ञापन में दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया है कि डीलर अनमोल पासवान का पुत्र राशन देने में आनाकानी करता है,दिनभर बैठाने के बाद भी अनाज नही देता है। उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करता है। पहले से भी खाद्यान्न आधा किलो कम देने के साथ ही सरकारी दर से अधिक पैसे वसूलता है। किरासन तेल 60 रुपये लीटर देता है।कहने पर गाली-गलौज देते हुए धमकी देता है कि जहां जाना हो जाओ ,सभी अधिकारी मेरे जेब में है, कोई कुछ बिगाड़ नही सकता हैं।सबसे हद है बरसात जैसे मौसम में जून माह का आवंटित किरासन तेल कालाबाजारी में बेच दिया गया है ।जिससे उपभोक्ता अंधेरे में रहने को बिबश हैं।

ज्ञापन में प्रधानमंत्री मुफ्त राशन योजना के तहद मुफ्त राशन ,दाल नही देने सहित कई गम्भीर आरोप लगाते हुए कार्यबाही का अनुरोध किया गया है।
एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया आवेदन मिला है, जांच कर आरोप साबित होने पर कड़ी कार्यबाही की जायेगी।

Exit mobile version