Site icon OmExpress

त्रिवेणीगंज में धूमधाम से 71वे गणतंत्र दिवस का आयोजन

रिपोट-प्रशांत कुमार त्रिवेणीगंज(सुपौल)

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय के परिसर में 71वे गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया , मुख्य अतिथि के रूप में त्रिवेणीगंज वर्तमान विधायक बिना भारती व पूर्व विधायक अमला सरदार थे।कार्यकम का शुरआत गौर्ड आफ़ ऑनर से किया गया ।इस दौरान त्रिवेणीगंज अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार सिंह,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर ने झंडोत्तोलन किया गया।कार्यक्रम में सरकारी व निजी विद्यालय के बच्चों के द्वारा शराब बंदी,देह प्रथा,जल जीवन हरयाली आदि पर मनमोहक झाकियां पस्तृत की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार सिंह संबोधित करते हुए कहा कि इंसाफ के साथ तरक्की करना सरकार का प्रमुखता होगा गांव व गरीबों की विकास के प्रति किसी भी प्रकार का भेदभाव एवं कोताही नहीं बरती जाएगी।कार्यक्रम के अंत मे अनुमंडल प्रशासन के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी अहिल्या देवी,कैलाश देवी,सुरेश्वर पांडेय,शिव कला देवी व मुख्य अतिथि विधायक बिना भारती,पूर्व विधायक अमला सरदार का समान किया गया ।इस मौके पर पीजीआरओ कृष्ण मुरारी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी पूनम सिन्हा,थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ,सीडीपीओ अनिता चौधरी,बीईओ अभय कुमार,विधायक प्रतिनिधि संजय रंजन,अनुपलाल यादव महाविद्यालय के प्रचार्य प्रो.जयदेव यादव,कॉ. जयनारायण यादव,जितेंद्र कुमार अरविंद,कमाल खान, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version